बीमा सेक्टर में जियो की बड़ी चाल, Allianz के साथ 50:50 डील से बाजार में हलचल

Jio Financial Services Limited ने जर्मनी की दिग्गज कंपनी Allianz के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम के लिए बाध्यकारी समझौता किया है, कंपनी अब सामान्य बीमा कारोबार में एंट्री की तैयारी में है, इस कदम से बीमा बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
डिजिटल ताकत और ग्लोबल अनुभव का सीधा फायदा
यह संयुक्त उद्यम स्वास्थ्य बीमा समेत कई सामान्य बीमा उत्पाद पेश करेगा, फिलहाल नियामक मंजूरी का इंतजार है, इस योजना की घोषणा जुलाई 2025 में हुई थी, Allianz Group की ओर से Allianz Europe B.V. इसमें भागीदारी करेगी, जियो की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की समझ के साथ Allianz की वैश्विक विशेषज्ञता इस साझेदारी को मजबूत बनाएगी, दोनों कंपनियां भारत में जीवन बीमा कारोबार शुरू करने के लिए अलग समझौते पर भी काम कर रही हैं।
शेयर में उतार-चढ़ाव, फिर भी कंपनी का दबदबा कायम
कंपनी का शेयर बुधवार को 238.40 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 1.62% की बढ़त दर्ज की गई, बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा, पिछले छह महीनों में शेयर में 23% गिरावट आई है, मार्च 2026 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 47.12% रही, Reliance Industries से अलग होने के बाद अगस्त 2023 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 134.79 करोड़ का राजस्व और 80 करोड़ का मुनाफा दर्ज हुआ, पूरे वित्त वर्ष 2026 में 948.74 करोड़ का राजस्व और 681 करोड़ का शुद्ध लाभ रहा।



