जगदलपुर-ठाकुर नगर स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को होगी रवाना, जानें समय-सारणी और स्टॉपेज

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।
ट्रेन नंबर 08563 जगदलपुर–ठाकुर नगर स्पेशल 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 08:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 13:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 14:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 19 मार्च को 14:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19:25 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 19:50 बजे रवाना होगी। 20:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 22:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में जेयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंडुल और भटनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 सेकेंड क्लास लगेज सह दिव्यांगजन कोच लगाए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।


