Israel's 'Half-Ceasefire'
International

इजरायल का ‘हाफ सीजफायर’: ईरान से थमी जंग, पर लेबनान के टायर शहर को खाली करने का आदेश

नई दिल्ली। ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर के बावजूद इजरायल और लेबनान के बीच तनाव थमता नजर नहीं आ रहा है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के तटीय शहर टायर के लोगों को तुरंत अपने घर खाली करने का निर्देश दिया है। इजरायल इस स्थिति को हाफ सीजफायर बता रहा है, यानी ईरान के साथ युद्धविराम के बावजूद लेबनान में सैन्य कार्रवाई जारी है।

7 अप्रैल 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति जताई थी। हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता। इजरायल का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उसकी ताकत खत्म नहीं हो जाती।

इजरायली सेना ने टायर शहर के शबरीहा इलाके के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी है। सेना के प्रवक्ता कर्नल अविचय अद्रई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक विशेष इमारत को निशाना बनाया जाएगा, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

टायर लेबनान का प्रमुख तटीय शहर है और इससे पहले भी इजरायल दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों के लिए निकासी आदेश जारी कर चुका है। हाल के दिनों में यहां कई हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिनमें विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल का दावा है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए पहले ही चेतावनी दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा है कि लेबनान में सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। लेबनान सरकार और हिजबुल्लाह ने इजरायल की कार्रवाई की आलोचना की है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हाफ सीजफायर कब तक जारी रहेगा। दक्षिणी लेबनान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग पहले ही अपने घर छोड़ चुके हैं। अब टायर जैसे बड़े शहर में भी निकासी शुरू होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker