क्या आपकी राशि भी है शामिल? मंगल के गोचर से शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन

वैदिक ज्योतिष में साहस, पराक्रम और संपत्ति के कारक माने जाने वाले मंगल ग्रह जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। आगामी 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार तीन विशेष राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है। इन जातकों के लिए करियर में तरक्की और आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर उनके कर्म भाव में होने जा रहा है। इसके प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए अटके हुए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के आसार हैं। साथ ही, पैतृक संपत्ति से लाभ होने के साथ सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
धनु राशि के जातकों के पराक्रम और साहस में इस अवधि के दौरान बढ़ोत्तरी होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से जातक कठिन निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान छोटी दूरी की लाभदायक यात्राओं या विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत फलदायी रहने वाला है क्योंकि मंगल इसी राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। इससे जातकों की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। निवेश से अच्छे रिटर्न और अचानक धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
ज्योतिषविदों के अनुसार, मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने और शुभता बढ़ाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना लाभदायक होता है। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ, लाल वस्तुओं का दान और जरूरतमंदों की सहायता करने से मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।


