MP Santosh Pandey meets Union Minister Nitin Gadkari.
Chhattisgarh

कवर्धा के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की पहल, सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 के अंतर्गत धवईपानी (छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क निर्माण, कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण तथा कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र सौंपा। 

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के अंतर्गत धवईपानी (छग-मप्र बॉर्डर) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है। इसकी कुल लंबाई 125 किमी है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यहां से कई राज्यों के बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन होता है। चिल्फी घाटी में आए दिन घंटों लंबा जाम लगता है। इसके चलते आवागमन बाधित होता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा।

खैरागढ़-कवर्धा सड़क की स्थिति जर्जर

सांसद पांडेय ने कहा कि कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण की आवश्यकता है। यह कबीरधाम से खैरागढ़ होते हुए राजनांदगांव जिले को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जो जर्जर और खराब हो चुकी है। इस सड़क की चौड़ाई भी कम है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उक्त मार्ग के निर्माण के लिए सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) से स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। 

कवर्धा में नए बायपास की मांग

साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के अंतर्गत कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण की भी मांग की। सांसद पांडेय पहले भी उक्त तीनों प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंप चुके हैं।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त तीनों सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने का ठोस आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद पांडेय ने सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) से निर्माणाधीन राजनांदगांव से खैरागढ़ सड़क तथा राजनांदगांव से डोंगरगांव होते हुए मोहला-मानपुर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker