Madhya Pradesh
भारत-पाक महामुकाबला: उज्जैन में टीम इंडिया की जीत के लिए पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना

उज्जैन। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक किया गया। पुजारियों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। इस दौरान बाबा महाकाल के चरणों में खिलाड़ियों के फोटो भी अर्पित किए गए।
पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कर भारत की विजय और पाकिस्तान की हार की कामना की। मुकाबले को लेकर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में महाकाल मंदिर में भी मंत्र जाप और अनुष्ठान कर टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।



