एमसीडी उपचुनाव में भाजपा ने 7, आप ने 3, कांग्रेस और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने संगम विहार-A और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने विनोद नगर सीट पर कब्जा किया।
30 नवंबर को हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत 38.51 रहा, जो 2022 के एमसीडी चुनाव के 50.47 प्रतिशत से कम है। इन 12 वार्डों में से पहले 9 भाजपा और 3 आप के पास थे। भाजपा को दो सीटों पर नुकसान हुआ है।
चुनाव मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार-A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर वार्डों में हुआ था। कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल थे।
नतीजों से भाजपा दिल्ली नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।



