Madhya Pradesh
राजा की याद में परिवार ने खोला ढाबा, परिवार ने कहा- जल्द बनाएंगे मूवी

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके परिजनों ने राजा की स्मृति में ‘राजा भोज ढाबा’ शुरू किया है। यह ढाबा राजा का अधूरा सपना पूरा करने के लिए केट रोड पर खोला गया है।
राजा रघुवंशी का सपना अपना ढाबा खोलना था। उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान था। अब परिवार ने इस ढाबे के माध्यम से राजा के सपने को साकार किया है।
विपिन रघुवंशी, राजा के भाई, ने बताया कि राजा रघुवंशी पर आधारित फिल्म ‘शिलांग’ का काम फिलहाल रोक दिया गया है। पहले जुड़े निर्देशक फर्जी निकले। अब नए निर्देशक के साथ फिल्म की शुरुआत जल्द की जाएगी। ढाबे की कमाई से पैसा इकट्ठा कर फिल्म का निर्माण किया जाएगा।



