Important news for rail passengers
National

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 मार्च से यूटीएस ऐप पर बंद होगी टिकट बुकिंग, अब रेल-वन ऐप का होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली। रविवार 1 मार्च से देश में कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो जाएंगे, जिनका सीधा असर आम लोगों की दैनिक जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग, यूपीआई लेनदेन, सिम बाइंडिंग और एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी समेत अन्य ईंधनों की कीमतों से जुड़े नियम शामिल हैं।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग
1 मार्च से रेल यात्रियों के लिए ऑनलाइन जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग का नियम बदल जाएगा। अब यात्री भारतीय रेल के यूटीएस ऐप से जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके लिए केवल RailOne मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा। इसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।

यूपीआई लेनदेन
यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सरकार नया नियम लागू करने जा रही है। 1 मार्च से बड़े ट्रांजैक्शन के लिए केवल यूपीआई पिन पर्याप्त नहीं होगा। अब अधिक राशि ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई पिन के साथ बायोमेट्रिक या मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी।

सिम बाइंडिंग
साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू किया जाएगा। इसके तहत वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे मोबाइल सिम से लिंक होंगे। यदि मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया जाता है तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में वाई फाई या हॉटस्पॉट के जरिए भी इन ऐप का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

ईंधन की कीमतें
तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जरूरत के अनुसार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की जाती है। ऐसे में 1 मार्च को भी इन ईंधनों के दामों में बदलाव हो सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker