ICSI has released the CS Professional result.
National

आईसीएसआई ने जारी किया सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट में किंजल, मान्या और चारु ने मारी बाजी

नई दिल्ली। सीएस प्रोफेशनल परीक्षा दिसंबर 2025 का परिणाम 25 फरवरी को घोषित कर दिया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट जारी किया। इसके साथ ही ऑल इंडिया रैंक धारकों की मेरिट सूची भी जारी की गई है।

इस वर्ष किंजल अजमेरा ने ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरी रैंक मान्या बठला और तीसरी रैंक चारु उपाध्याय को प्राप्त हुई है।

टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची

  1. किंजल अजमेरा, रोल नंबर 321918
  2. मान्या बठला, रोल नंबर 305210
  3. चारु उपाध्याय, रोल नंबर 320848
  4. विनी निर्मल सप्रे, रोल नंबर 328238
  5. अंजलि कुमारी, रोल नंबर 306533
  6. कमल सिंह रावत, रोल नंबर 305340
  7. कुनिका भावेशभाई शाह, रोल नंबर 317971
  8. आस्था पटेल, रोल नंबर 320898
  9. मनसा अय्यर आर, रोल नंबर 312601
  10. हीर ओझा परम, रोल नंबर 317797

रिजल्ट कैसे करें चेक

अभ्यर्थी सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं। इसके बाद सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट दिसंबर 2025 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के लिए अभ्यर्थी प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी

आईसीएसआई के अनुसार रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी जल्द ही अभ्यर्थियों के पते पर भेजी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को 30 दिनों के भीतर मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें अपनी जानकारी के साथ संस्थान को सूचित करना होगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker