IBPS RRB क्लर्क मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित, उम्मीदवार ibps.in पर ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नतीजे जांचने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस की ओर से जारी इस परिणाम का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट देखने के बाद अपना स्कोरकार्ड भी सुरक्षित डाउनलोड कर लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।



