पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बने आईएएस रवि मित्तल: एसीसी की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी Ravi Mittal को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद की गई है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।
रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


