आईएएस अंकित आनंद को सीआरडीए के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वर्ष 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
अंकित आनंद वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही वे सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा सचिव, वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
नए दायित्व के साथ अंकित आनंद को सीआरडीए से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।



