Khan Sir Coaching Attack
National

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, तीन गिरफ्तार, छात्रों का प्रदर्शन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था ग्लोबल स्टडीज पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करते और परिसर में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने कोचिंग परिसर में ईंट-पत्थर फेंके और पोस्टर भी फाड़ दिए। हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक तथा गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

खान सर ने हमले के पीछे ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और कर्मचारियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद खान सर ने अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल पढ़ाई नहीं हो पाएगी और कोचिंग सेंटर बुधवार को बंद रखा गया है।

हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान खान सर ने छात्रों से शांत रहने और सड़क खाली करने की अपील भी की।

घटना के बाद खान सर ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, उस वक्त अधिकांश सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता घायल गार्ड का इलाज कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संस्था गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए नई कोचिंग नीति लाने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार अगले तीन महीने के भीतर नीति तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद राज्य के सभी कोचिंग संस्थान तय नियमों के तहत संचालित होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker