Holi special train schedule released
Madhya Pradesh

होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी: रानी कमलापति से रीवा और दानापुर के बीच चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

भोपाल। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से रीवा, रानी कमलापति और दानापुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रीवा रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल

रीवा से Rani Kamlapati Railway Station के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02192 और 02191 एक एक ट्रिप 28 फरवरी 2026 को संचालित होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 02186 और 02185 दो और तीन मार्च 2026 को दो दो ट्रिप में चलाई जाएगी।

भोपाल रीवा स्पेशल

भोपाल से रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01704 और 01703 पांच मार्च 2026 को एक ट्रिप करेगी।

रानी कमलापति दानापुर स्पेशल

Rani Kamlapati Railway Station से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01667 और 01668, 27 फरवरी और दो मार्च को चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी और तीन मार्च को दानापुर से रानी कमलापति के लिए रवाना होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker