कुल्लू घाट में तेज रफ्तार जेसीबी का कहर, नवविवाहित दंपती की मौके पर मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ओडगी थाना क्षेत्र के कुल्लू घाट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही जेसीबी ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, ठरगी गांव निवासी 24 वर्षीय लल्लू चंद्र चेरवा अपनी 22 वर्षीय पत्नी अंजु लता के साथ बाइक से ओडगी जा रहे थे। इसी दौरान पालदलौनी और ओडगी के बीच हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने समझाइश दी और पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने के बाद स्थिति को शांत कराया।



