High Court Takes Strict Stance Against Chhindwara Collector
Madhya Pradesh

छिंदवाड़ा कलेक्टर पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: अवैध परिवहन मामले में लापरवाही पर लगा जुर्माना, याचिकाकर्ता को मिली राहत

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने छिंदवाड़ा कलेक्टर पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और उनका आदेश निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने कलेक्टर के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

मामले में कलेक्टर द्वारा माइनिंग अधिकारी की रिपोर्ट को बिना परीक्षण किए मंजूर कर लिया गया था। छिंदवाड़ा निवासी सारंग रघुवंशी ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि मामले में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कलेक्टर का निर्णय बिना पर्याप्त आधार के लिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। साथ ही 50 हजार रुपए की जुर्माना राशि याचिकाकर्ता को देने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले के अनुसार, वर्ष 2025 में परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के आरोप में एक ट्रक जब्त किया था। बिना मालिक की पुष्टि किए याचिकाकर्ता को ट्रक का मालिक मान लिया गया। याचिकाकर्ता द्वारा स्पष्टीकरण देने के बावजूद विभाग ने उसे नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker