‘हर घर तिरंगा’ अभियान: छत्तीसगढ़ में 2 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता उत्सव का भव्य आयोजन…

रायपुर | देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे देशभक्ति की भावना और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। इस बार अभियान की थीम है| “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग।”
तीन चरणों में होगा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम...
- प्रथम चरण (2 से 8 अगस्त):
स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे से सजाया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा से जुड़ी कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी और तिरंगा राखी बनाने की प्रतियोगिताएं होंगी। स्कूलों में तिरंगे की भावना पर आधारित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। - द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्त):
सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, कलाकार और खिलाड़ी भाग लेंगे। साथ ही तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। - तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त):
सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, बांधों और पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा और प्रकाश की जाएगी। इस दौरान स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी चलेंगी।
अभियान में शासकीय और निजी संस्थानों की भागीदारी...
अभियान के तहत सभी सरकारी भवनों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थानों को तिरंगे से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पम्पलेट, बैनर, स्टैंडीज आदि के जरिए स्थानीय भाषाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कारपोरेट और निजी संस्थानों को भी इस अभियान में सीएसआर के माध्यम से सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
आम जनता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी...
ग्राम पंचायतों के सरपंच, नगरीय निकायों के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्व-सहायता समूहों को तिरंगे बनाने और विक्रय केंद्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगा वितरण केंद्र के रूप में कार्य करेंगी।
प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश...
संस्कृति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम जनता को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। सभी गतिविधियों को वेबसाइट www.harghartiranga.com से जोड़कर प्रचारित किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: हर घर तिरंगा कार्यक्रम कब से शुरू होगा?
उत्तर: यह अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा।
प्रश्न 2: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: देशभक्ति की भावना जागृत करना, तिरंगे का सम्मान बढ़ाना और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
प्रश्न 3: क्या कोई भी नागरिक इस अभियान में भाग ले सकता है?
उत्तर: हाँ, यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए है, जिसमें सरकारी संस्थान, निजी संगठन, स्कूल और स्व-सहायता समूह शामिल हैं।
प्रश्न 4: इस अभियान में कौन-कौन सी गतिविधियाँ होंगी?
उत्तर: तिरंगा फहराना, रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली, स्वच्छता एवं जल संरक्षण गतिविधियाँ शामिल हैं।
प्रश्न 5: तिरंगा कहाँ से खरीद सकते हैं?
उत्तर: राज्य के डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगा वितरण के केंद्र के रूप में कार्य करेंगी।