Gwalior GRP Uncovers Interstate Theft Gang
Madhya Pradesh

ग्वालियर जीआरपी ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में यात्रियों के जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह मुख्य रूप से ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए करीब 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत के सोने के मंगलसूत्र और मोती बरामद हुए हैं।

चोरी की दो वारदातों के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को विजयपुर निवासी निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया था। इसके बाद 17 मार्च को यात्री रामस्नेही धाकड़ के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। 9 अप्रैल को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत उर्फ रिंकू कोरी निवासी फिरोजाबाद (मूल निवासी इटावा), सचिन कुमार कोरी, सुनील राठौर और विश्वदीप राठौर के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।

भीड़भाड़ वाले कोच में देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में अधिक भीड़ होने पर महिलाओं को निशाना बनाते थे। आरोपी बड़ी सफाई से महिलाओं के गले से मंगलसूत्र काट लेते थे और अगला स्टेशन आते ही ट्रेन से उतरकर फरार हो जाते थे। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker