Grand Conclusion of Khelo India Tribal Games Today
Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज भव्य समापन: रायपुर पहुंचेंगे मैरीकॉम और बाइचुंग भूटिया, सीएम विष्णु देव साय करेंगे विजेताओं का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन समारोह 3 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य के रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में 25 मार्च से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी समापन समारोह में मौजूद रहेंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker