Governor Worship at Mahakalibari Temple : राज्यपाल रमेन डेका ने पत्नी रानी डेका संग विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायपुर। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार की सुबह (Governor Worship at Mahakalibari Temple) पंडरी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने माता जगतधात्री से प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पारंपरिक ढोल-ढाक की ध्वनि और भक्ति के माहौल ने कार्यक्रम को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने किया स्वागत
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष दिप्तेश चटर्जी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने राज्यपाल दंपती का स्वागत किया और उन्हें मंदिर की परंपराओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राज्यपाल के साथ दर्शन किए और माता के जयकारे लगाए।
राज्य की समृद्धि और सौहार्द की कामना
राज्यपाल ने पूजा के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ आस्था और संस्कृति की भूमि है, जहां हर धर्म और परंपरा का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि (Governor Worship at Mahakalibari Temple) जैसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
श्रद्धा और संस्कृति का संगम बना आयोजन
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। कई श्रद्धालु दूर-दूर से माता जगतधात्री के दर्शन के लिए आए थे। पूरे परिसर में देवी स्तुति और घंटियों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।



