राज्यपाल रमेन डेका से मिले छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, दी दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री कावड़िया ने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दिव्यांगजनों द्वारा हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, कुकीज, चॉकलेट, और बॉटल ऑफ आर्ट जैसी आकर्षक सामग्री भेंट की।
राज्यपाल श्री डेका ने अध्यक्ष कावड़िया को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह की पहल प्रेरणादायक है।
श्री कावड़िया ने इस दौरान राज्यपाल को दिव्यांगजनों के हितों से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु चल रहे कार्यों पर संतोष जताया और आगे के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।