सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी, महतारी वंदन योजना से संवरी केकती बाई की जिंदगी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार के तहत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव की एक भावुक तस्वीर सामने आई। इस कार्यक्रम में ग्राम सरोधी की निवासी केकती मरावी ने बताया कि किस तरह शासन की विभिन्न योजनाओं ने उनके साधारण किसान परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

सरोधी निवासी केकती मरावी को महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 26 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे वह परिवार के छोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनी हैं।
वह पिछले दो वर्षों से स्वच्छता दीदी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिससे उन्हें प्रति माह 1000 रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस सिलेंडर मिलने से उनके परिवार के स्वास्थ्य में सुधार आया है और रसोई का काम सुगम हुआ है।
केकती बाई ‘जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह’ की अध्यक्ष भी हैं, जिसे समूह के कार्यों के लिए 15 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में केकती बाई ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने न केवल आर्थिक मदद दी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाया है।



