Good Governance Festival 2026: Fisherfolk Receive Motorcycles
Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026: मत्स्य पालकों को मिली मोटरसाइकिल, आइस बॉक्स और आधुनिक जाल, बढ़ेगी आय और बाजार तक पहुंच

कोंडागांव। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आयोजित समाधान शिविर में मत्स्य पालकों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हितग्राहियों को आधुनिक उपकरण और संसाधन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी बनाना और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम मालाकोट के कमल सिंह नेताम और ग्राम जोबा के नरेंद्र कश्यप को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स प्रदान किए गए। इन संसाधनों की मदद से अब वे अपनी मछलियों को सुरक्षित तरीके से दूरस्थ बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। इससे मछलियों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और बाजार में अच्छा मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।

हितग्राहियों ने बताया कि पहले मछलियों के परिवहन और संरक्षण में काफी परेशानी होती थी। गर्मी और लंबी दूरी के कारण मछलियों की गुणवत्ता प्रभावित होती थी। अब आइस बॉक्स मिलने से मछलियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। वहीं मोटरसाइकिल मिलने से परिवहन आसान होगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में ग्राम बड़ेकनेरा के ललित बघेल और रामलाल नेताम को आधुनिक मछली पकड़ने के जाल भी वितरित किए गए। लाभार्थियों का कहना है कि नए जाल से मछली उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे व्यवसाय को और अधिक व्यवस्थित तथा लाभदायक बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन आज गांवों में रोजगार और आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। सरकार इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। हितग्राहियों ने राज्य सरकार और मत्स्य पालन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग उनके व्यवसाय को नई दिशा देगा और भविष्य में आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker