सोना और चांदी फिर हुए महंगे, 1.56 लाख के स्तर पर पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1.56 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। वहीं चांदी लगभग 500 रुपये बढ़कर 2.50 लाख रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है।
सुबह 10.15 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,984 रुपये रहा, जिसमें 223 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोने ने 1,55,116 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,56,357 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर बनाया।
चांदी की बात करें तो सुबह 10.16 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,429 रुपये रही, जिसमें 161 रुपये की तेजी दर्ज हुई। चांदी ने आज 2,42,439 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,46,214 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर छुआ।
देश के प्रमुख शहरों में भाव इस प्रकार रहे
पटना: सोना 1,55,880 रुपये, चांदी 2,44,610 रुपये
जयपुर: सोना 1,55,940 रुपये, चांदी 2,44,710 रुपये
कानपुर: सोना 1,56,160 रुपये, चांदी 2,45,330 रुपये
लखनऊ: सोना 1,56,010 रुपये, चांदी 2,44,840 रुपये
भोपाल: सोना 1,56,280 रुपये, चांदी 2,45,530 रुपये
इंदौर: सोना 1,56,130 रुपये, चांदी 2,45,000 रुपये
चंडीगढ़: सोना 1,56,120 रुपये, चांदी 2,45,270 रुपये
रायपुर: सोना 1,56,050 रुपये, चांदी 2,45,170 रुपये
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पटना में सोने और चांदी के दाम सबसे कम रहे, जबकि भोपाल में सोना सबसे महंगा दर्ज किया गया।



