गरियाबंद: जिला रोजगार कार्यालय में 18 मार्च को सीधी भर्ती, स्नातक और फार्मा डिग्री धारी हो सकते हैं शा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद द्वारा 18 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर और एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई दुर्ग में फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी, एक्सिस बैंक तथा रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी फार्मा या बी फार्मा निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक तथा तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची व प्रमाण पत्र की मूल प्रति और छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी ई रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706 241269 या मोबाइल नंबर 93295 59607 पर संपर्क किया जा सकता है।



