From electricity bills to the Bhupesh-TS issue, Purandar Mishra targeted the Congress.
Chhattisgarh

बिजली बिल से लेकर भूपेश-टीएस तक, पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में नया विधेयक पेश करेगी। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही इस देश में राज करेगा। कांग्रेस भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती, तो कांग्रेस भारत में क्यों है? कांग्रेस को चीन चले जाना चाहिए, इटली चले जाना चाहिए।

बिजली बिल अभियान पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस के बिजली बिल अभियान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि करूं भी मैं और कराऊं भी मैं, यही कांग्रेस का कृत्य है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कृत्य कांग्रेस ने किया। बिजली बिल का ठेका पूर्ववर्ती सरकार में चल रहा था। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने केवल तीन ठेका कंपनियों को काम दिया था। जनता को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस जनता के सामने विष्णुदेव साय सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। 

भूपेश-टीएस की नजदीकियों पर कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार एक साथ दौरे करने पर भी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 2018 में हनीमून की सरकार बनी , फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker