Four Stabbing Incidents in 24 Hours
Chhattisgarh

24 घंटे में चाकूबाजी की चार घटनाएं, 8 घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटों के भीतर चाकूबाजी की चार घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी गांधीनगर, मौदहापारा, डीडी नगर और डबरापारा क्षेत्रों में ये घटनाएं सामने आई हैं। अधिकांश मामलों में आपसी रंजिश और गैंगवार को कारण बताया जा रहा है। सबसे गंभीर मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पुरानी दुश्मनी के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए और चाकू से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया।

मौदहापारा में सोमवार शाम मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रवि रक्सेल और उसके साथियों ने विवाद कर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और मरही माता मंदिर के पास भीड़ जमा होकर पथराव और मारपीट की घटना भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और हत्या के प्रयास व बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार किया गया है।

कालीबाड़ी गांधीनगर में 15 मार्च की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया, जिसमें अभिषेक सोनी, समीर बघेल और गुड्डी बघेल घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

डीडी नगर क्षेत्र में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और टीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक को ब्लेड से चोट पहुंचाई गई। पुलिस ने इस मामले में कुबेर प्रसाद वर्मा, चंदन गुप्ता और विष्णु प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का डर कम हो गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker