Former Aam Aadmi Party MP Sandeep Pathak faces trouble
National

आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद संदीप पाठक पर संकट: पंजाब में दर्ज हुईं 2 FIR, गिरफ्तारी की आशंका

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में 2 FIR दर्ज की गई हैं। दोनों मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुए हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद संदीप पाठक दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास से जल्दबाजी में बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान उनके साथ पुलिस की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। तिलक मार्ग थाने के SHO और पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची थी।

घटना के समय संदीप पाठक अपने घर के पीछे के दरवाजे से निकलते हुए दिखाई दिए। वह काफी जल्दबाजी में थे और उनके हाथ में एक सूटकेस भी था। बताया जा रहा है कि यह दरवाजा आमतौर पर उपयोग में नहीं लाया जाता।

इस पूरे मामले पर Sandeep Pathak ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी FIR की जानकारी नहीं है और न ही पुलिस की ओर से उन्हें कोई सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी पार्टी से बड़ा है और वे किसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है तो यह केवल विरोधियों की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया।

गौरतलब है कि हाल ही में Aam Aadmi Party छोड़कर संदीप पाठक समेत कई सांसदों ने भाजपा का दामन थामा था। इस दौरान Raghav Chadha सहित अन्य नेताओं के नाम भी सामने आए थे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker