समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में उड़न दस्ता की सघन जांच, 6 मामलों में 218 क्विंटल धान जब्त

बालोद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उड़न दस्ता दल द्वारा लगातार सघन जांच की जा रही है। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि कृषि उपज मंडी बालोद की टीम ने मंडी अधिनियम के तहत अब तक 06 प्रकरण दर्ज कर 218 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है। जप्त किए गए धान का विवरण तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि आज की कार्यवाही में बालोद तहसील के विभिन्न गांवों में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई की गई। ग्राम लिमोरा में 22 क्विंटल, ग्राम लोण्डी में 40 क्विंटल, ग्राम पोण्डी में 99 क्विंटल, ग्राम भेड़िया नवागांव में 32 क्विंटल और ग्राम बेलमंड में 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। इन सभी प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गई।
उड़न दस्ता दल की सघन जांच का उद्देश्य खरीफ विपणन वर्ष में किसानों की हित सुरक्षित करना और अवैध धान भंडारण रोकना है। दल नियमित रूप से गांवों और मंडियों का निरीक्षण कर धान की खरीदी प्रक्रिया पर निगरानी रखता है। इसका मकसद है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ केवल पंजीकृत और पात्र किसानों को मिले और किसी भी प्रकार की धांधली या धान का अवैध भंडारण रोका जा सके।



