First meeting of Chhattisgarh State Capital Region concluded
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन की पहली बैठक संपन्न, रायपुर और आसपास के शहरों के सुनियोजित विकास पर जोर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (स्टेट कैपिटल रीजन – SCR) की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों को एक प्रमुख महानगर के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के मद्देनजर रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर एक बड़े शहरी क्षेत्र का सुनियोजित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेट कैपिटल रीजन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और प्रगति की निरंतर उच्चस्तरीय समीक्षा सुनिश्चित करें।

बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी। इसमें क्षेत्रीय मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स और मेट्रो संचालन के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी स्टडी कराने पर विचार किया गया। साथ ही, प्राधिकरण के प्रशासनिक और वित्तीय संचालन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया।

विकास कार्यों को गति देने के लिए निवेश क्षेत्रों का चिन्हांकन, आवश्यक सर्वेक्षण और अनुसंधान करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही भूमि विकास और आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान प्राधिकरण की प्रारंभिक गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्राधिकरण के पदाधिकारी उपस्थित थे। राज्य सरकार का मानना है कि स्टेट कैपिटल रीजन के विकसित होने से छत्तीसगढ़ न केवल व्यापार और वाणिज्य का केंद्र बनेगा, बल्कि आधुनिक अधोसंरचना के साथ निवेश के नए द्वार भी खुलेंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker