Chhattisgarh
राजधानी में आग का तांडव: खमतराई क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग से भारी नुकसान की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित आयल फैक्ट्री में दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से निकलता धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस फैक्ट्री में आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मौके पर दमकल की टीम पहुंच चुकी है और आग को बुझाने में जुटी हुई है। हालांकि, आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।



