FIR Filed Against Two Young Uzbek Women in Raipur
Chhattisgarh

रायपुर में दो उज्बेकिस्तान युवतियों के खिलाफ एफआईआर, तीन महीने की जांच के बाद कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके स्थित होटल एरिना बुटिक में ठहरी दो उज्बेकिस्तान की युवतियों के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन युवतियों को पहले होटल से हिरासत में लिया था।

पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध बताई गई थीं। जांच के दौरान वे पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान युवतियों ने तीन महीने तक अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद 13 मार्च को पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल एरिना बुटिक में दो विदेशी युवतियां ठहरी हुई हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने होटल में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया था।

बार बार मौका देने के बावजूद 10 मार्च 2026 तक दोनों महिलाएं भारत में रहने या यात्रा करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध दर्ज किया है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनवरी में दोनों विदेशी युवतियों को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। तीन महीने की पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अब एफआईआर दर्ज कर दूतावास से संपर्क किया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों युवतियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker