वित्तमंत्री ओपी चौधरी का दावा, असम-बंगाल में भाजपा को मिलेगी बंपर जीत

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया है कि असम और बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को बंपर जीत हासिल होगी। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर तंज कसा। चौधरी ने कहा, “भूपेश बघेल को प्रचार में जरूर जाना चाहिए, क्योंकि भूपेश का नाम ही कांग्रेस के सफाए की गारंटी है।”
चौधरी ने बताया कि पार्टी ने डिप्टी सीएम अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। वे कार्यकर्ता के रूप में प्रचार में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भाजपा को असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरल में निश्चित रूप से बंपर जीत मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर चौधरी ने कहा, “जहां भी भूपेश बघेल के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हुआ है। भूपेश पहले उत्तर प्रदेश, असम और बिहार प्रचार के लिए गए थे और वहां कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया था। उन्हें असम जरूर जाना चाहिए। भूपेश बघेल कांग्रेस के सफाए की गारंटी हैं।”



