महिला मेडिकल आफिसर ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…
![](https://nationupdate.in/wp-content/uploads/2023/11/image_750x_64ac333dbd9ab.jpg)
गरियाबंद। गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है| खबर है कि छुरा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला मेडिकल आफिसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ख़ुदकुशी करने वाली डॉक्टर का नाम सीमा अलोने बताया जा रहा है| जिसकी उम्र 38 वर्ष थी। हालाँकि डॉक्टर अलोने के ख़ुदकुशी के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है| डॉक्टर अलोने ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। वे सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं।
![](https://nationupdate.in/wp-content/uploads/2023/11/download-6-1.jpg)
महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी लगाई है। इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा। उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।