Excise Team Attacked in Loharakapa
ChhattisgarhState

लोहराकापा में आबकारी टीम पर हमला, अवैध शराब कार्रवाई के दौरान आरक्षक से मारपीट

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकापा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमला हो गया। 16 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना में आरक्षक से मारपीट की गई और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने धनसिंह पात्रे के घर से प्लास्टिक बोतलों में रखी अवैध शराब बरामद की। इसके बाद जब टीम अन्य स्थानों पर जांच कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और विवाद बढ़ गया।

हमले में आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ में चोट आई। आरोपियों ने वर्दी पकड़कर खींची, बटन तोड़े और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान टीम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker