Eggs : झेलने पड़ सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स…अंडे खाने से पहले जान लें ये बात

Disadvantages of Eating Eggs : आपकी जानकारी के लिए बता दें, की आप बचपन से सुनते आए होंगे, संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। लेकिन आप जानते हैं कि यह कहावत हर किसी के लिए सही नहीं है। यकीन मानिए, अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है।
लेकिन प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भी बहुत हैं। जो सेहत को कई बड़े लाभ देते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं अंडे का अधिक सेवन आपकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए अंडा खाने के कुछ अन्य दुष्प्रभावों पर भी चर्चा करें।
अंडा खाने के साइड इफेक्ट्स मेडी सर्किल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडे में साल्मोनेला (Salmonella) नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। यह बैक्टीरिया अंडे को अच्छी तरह उबालकर नहीं खाने पर शरीर में प्रवेश करके सेहत को खराब कर सकता है।
किडनी प्रभावित
अंडे में बहुत अधिक प्रोटीन होने के कारण यह किडनी पर हानिकारक हो सकता है। यही कारण है कि किडनी रोगियों को अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
बढ़ सकता है वजन: आप अंडे का अधिक सेवन कर सकते हैं। अगर आप अंडे की जर्दी जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो इसमें मौजूद फैट आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
पाचन: अगर आप पहले से ही पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो अंडे का अधिक सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या और भी गंभीर हो सकती है। दरअसल, ऐसा होता है क्योंकि हैवी अंडा पचने में समय लगता है। जिससे गैस बदहजमी को बढ़ा सकती है। साथ ही, अंडे में मौजूद प्रोटीन स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। ऐसे में, अगर आपको पहले से ही डाइजेशन से जुड़ी समस्या है, तो अंडे को बहुत नहीं खाना चाहिए।
डायरिया: पेट में दर्द होने पर भी अंडे नहीं खाना चाहिए। अंडे की गर्म तासीर पेट की बीमारी को गंभीर बना सकती है।
एलर्जी: कुछ लोगों को प्रोटीन का अधिक सेवन करने से एलर्जी होती है, इसलिए अंडों का सेवन सीमित करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन की मात्रा, एलर्जी को बढ़ा सकती है।