Chhattisgarh
इंदौर नगर निगम के पूर्व एआरओ पर ईडी का शिकंजा, घर-फ्लैट और जमीन समेत ₹1.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में पदस्थ रहे पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की संपत्तियों को कुर्क किया है।
राजेश परमार और उनके परिजनों की कुल एक करोड़ 6 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है, जिसमें एक रहवासी मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई थी, जिसके बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी।
जांच में यह पाया गया कि 2007 से 2022 के बीच राजेश परमार ने अपनी आय से 175 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी। जांच के दौरान राजेश परमार आय और संपत्तियों के कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका, जिसके चलते उनकी संपत्ति कुर्क की गई है।



