आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रेड से सबलगढ़ में हड़कंप, पांच घंटे इंतजार के बाद खाली हाथ लौटी टीम

मुरैना। सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम के आने की जानकारी मिलते ही कार्यालय के कर्मचारी अलमारियां बंद कर दफ्तर छोड़कर चले गए। करीब चार घंटे इंतजार के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की थी। पार्षद मोहन पचौरी ने नगर पालिका में हुए वित्तीय गड़बड़ी के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित कई कर्मचारी कार्यालय से निकल गए। कर्मचारियों ने अपनी अलमारियों में ताले लगाकर दफ्तर छोड़ दिया। लंबे इंतजार के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला, जिसके कारण टीम को कार्रवाई किए बिना वापस लौटना पड़ा।



