National
कोलकाता में भूकंप के झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकले

कोलकाता। शहर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर लोगों ने इमारतों के हिलने और फर्नीचर के कांपने की जानकारी दी।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में बताया जा रहा है। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए।
भूकंप के दौरान कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भी सतर्कता बरतते हुए भवन खाली कर दिए और खुले स्थानों पर एकत्र हो गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


