ChhattisgarhCrime
दुर्ग: शादी समारोह में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला, घायल

दुर्ग। जिले के रविदास नगर में एक शादी समारोह के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को सुपेला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।
आरोपी विजय कोलते और पीड़ित अजय कोलते सगे भाई हैं। विवाह समारोह में दोनों ने शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद गाली-गलौज से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान विजय ने अपने पास रखे चाकू से अजय के पेट पर वार कर दिया। अजय लहूलुहान होकर गिर पड़े।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने अजय को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी विजय कोलते को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।



