बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम सुहावना बना रहेगा, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मॉनसून का दौर शुरू हो चूका है, जहां बीते सप्ताह लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, वही अब राजधानी में लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा होने लगा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में 23 जून से मानसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं रायपुर मौसम केंद्र ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
बता दें कि, राजधानी रायपुर में बीते रविवार को सुबह से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गयी है। इसके आलावा अभी तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य रही हैं।
छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, “एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों और उससे सटे झारखंड और ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। वहीं आज सोमवार को रायपुर शहर में गरज-चमक के साथ बादल छाये रहने की सम्भावना जताई जा रहे हैं, इसके साथ ही हल्की बारिश होने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ के जिलों में ऐसा रहा तापमान
रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जांजगीर-चांपा में 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि डोंगरगढ़ में 34.1 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। बस्तर में न्यूनतम तापमान 23.1 और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो…
* रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री
* माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.1डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री
* बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
* पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री
* अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री
* जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री
* दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री
* राजनादगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री