Crime

नशीली चाय, रेप और ब्लैकमेलिंग: रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एक प्लांट में सुपरवाइजर था। उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने अश्लील वीडियो बनाकर युवती और उसके परिवार को भेजकर ब्लैकमेल किया।

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सिंगल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव (32) ने यह अपराध किया। पीड़िता (32 वर्ष) मजदूरी का काम करती थी। आरोपी उसके कमरे में आना-जाना करता था।

20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ युवती के कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अप्रैल 2025 में आरोपी फिर कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी दी। डर से युवती अपने गांव चली गई।

एक माह पहले से आरोपी युवती के मोबाइल से अश्लील वीडियो निकालकर उसे और उसके परिवारजनों को भेज रहा था। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी। उसने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटनास्थल रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र होने पर मामला वहां भेजा गया।

पूंजीपथरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया। तत्काल कार्रवाई में आरोपी पंकज यादव, निवासी सेंदरीबहार, पिता स्व. गंझू राम गोपाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल की जांच में पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो मिला। प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जांच जारी है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker