Dr. Raman Singh Reduces Protocol Convoy
Chhattisgarh

डॉ. रमन सिंह ने घटाया प्रोटोकॉल काफिला, 4 वाहनों का इस्तेमाल किया बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने प्रोटोकॉल काफिले में शामिल 4 वाहनों का उपयोग कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद लिया है, जिसमें देशवासियों से वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की बात कही गई थी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है, तब संसाधनों की बचत और सादगी अपनाना जरूरी हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि और नागरिक को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की बात करते हैं। उसी भावना के साथ उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। उनका मानना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही संसाधनों का उपयोग करें। जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी बड़े स्तर पर देशहित में मददगार साबित हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में डॉ. रमन सिंह के इस फैसले की चर्चा हो रही है। भाजपा नेताओं ने इसे जिम्मेदार और सकारात्मक पहल बताया है। वहीं आम लोगों के बीच भी इस कदम को लेकर चर्चा तेज है।

हाल के दिनों में ईंधन बचत, सरकारी खर्च में कटौती और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार संदेश दिए जा रहे हैं। ऐसे में डॉ. रमन सिंह का यह फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर अहम माना जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker