Don 3 Controversy:
Chhattisgarh

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने हटाया बैन, डॉन 3 विवाद में लिया यू-टर्न

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को डॉन 3 विवाद में बड़ी राहत मिली है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE ने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की। संगठन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग आदेश को वापस लिया जा रहा है। साथ ही इस पूरे मामले पर संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की बात भी कही गई।

दरअसल, पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह का नाम फिल्म Don 3 को लेकर विवादों में बना हुआ था। खबरों के मुताबिक, अभिनेता ने फिल्म को साइन करने के बाद अचानक प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी। इसके बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी की ओर से इस मामले को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

बताया गया कि फिल्म से अलग होने के कारण प्रोडक्शन हाउस को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी के चलते फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद संगठन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था, जिसे आम भाषा में बैन भी कहा जा रहा था।

हालांकि, मामला तब नया मोड़ ले गया जब रणवीर सिंह ने FWICE के फैसले को चुनौती दी। अभिनेता की ओर से संगठन को लीगल नोटिस भी भेजा गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत और कानूनी पहलुओं पर चर्चा शुरू हुई।

अब FWICE द्वारा बैन हटाने के फैसले को रणवीर सिंह के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने पहले भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि डॉन 3 विवाद का अंतिम समाधान कैसे निकलता है और क्या भविष्य में रणवीर सिंह और फिल्म के निर्माताओं के बीच कोई नई सहमति बनती है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर बॉलीवुड में कॉन्ट्रैक्ट, कमिटमेंट और प्रोडक्शन विवादों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker