Do not be careless during Holi festival
ChhattisgarhKabirdham

होलिकोत्सव में न बरतें लापरवाही: बिजली की लाइनों पर न फेंकें रंग और गुलाल, विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने होलिकोत्सव को ध्यान में रखते हुए मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना से बचाव के लिए शिकायत केंद्रों में समुचित तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के लिए विद्युत उपकेंद्रों, खंभों, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों के पास होलिका दहन न करने तथा रंगों की बौछार न करने की समझाइश दी गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता और संयमित तरीके से मनाया गया रंगोत्सव सभी के लिए हितकारी होगा।

उन्होंने बताया कि होलिकोत्सव पर अवकाश रहने के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए वितरण कंपनी का कॉल सेंटर और फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की तरह सक्रिय रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 चौबीसों घंटे कार्यरत है। इस नंबर पर उपभोक्ता किसी भी समय हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी भाषा में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा पॉवर कंपनी के बिजली मितान बॉट के व्हाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर खराबी और अन्य बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जानकारी तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय को देने की अपील की गई है।

कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि होलिका दहन विद्युत प्रणालियों के पास न करें, विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों पर कोई वस्तु न फेंकें, विद्युत लाइनों पर रंगों की बौछार न करें और होली के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। जनसामान्य की सावधानी से संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker