छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया गया। “नर्चरिंग द फ्यूचर ऑफ द ज्यूडिशियरी” शीर्षक से प्रकाशित इस ई-स्मारिका का लोकार्पण भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा किया गया।
ई-स्मारिका में वर्ष 2003 से अब तक अकादमी की यात्रा, प्रमुख उपलब्धियां, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और न्यायिक विकास से जुड़े प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए कार्यों को समाहित किया गया है।
संकलन में दंतेवाड़ा, बस्तर और सरगुजा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों सहित राज्य के सभी जिलों में न्यायिक संवेदनशीलता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार और आम लोगों की न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया है।



