पुलिस की अवैध मांग ने ली युवक की जान? परिजनों का गंभीर आरोप- 50 हजार मांगे थे, अब सड़क पर उतरे लोग

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर तैनात किया गया है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद रविवार सुबह फिर माहौल गर्म रहा और परिजन सड़क पर बैठे रहे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए दो मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच कर रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने थाने में आत्महत्या की। उनका कहना है कि दो आरक्षक सिविल ड्रेस में युवक को थाने लाए थे और वे लंबे समय से वहीं पदस्थ थे। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है।



