धुरंधर ने बनाया रिकॉर्ड: 17 साल बाद बनी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म, रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस पर क्रिटिक्स ने लुटाई जमकर तारीफ

बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने भौकाल मचाना शुरू कर दिया है और क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। मल्टीस्टारर इस मूवी के 3 घंटे 34 मिनट के लंबे रनटाइम को लेकर पहले कई सवाल उठ रहे थे। दर्शक इतने लंबे समय तक फिल्म देखने को मैनेज कर पाएंगे या नहीं, यह भी चर्चा का विषय था। हालांकि शुरुआती रिव्यू स्पष्ट करते हैं कि रनटाइम फिल्म के फेवर में ही गया है और इसका कोई नेगेटिव असर देखने को नहीं मिला है।
धुरंधर के रनटाइम को लेकर चर्चा
रनटाइम को लेकर मची बहस के बीच धुरंधर 17 सालों में बनी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले 2008 में रिलीज हुई जोधा अकबर का रनटाइम भी 3 घंटे 34 मिनट था। अब धुरंधर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रणवीर सिंह के करियर की भी सबसे लंबी फिल्म है।
अगर कुल रनटाइम की बात करें तो साल 2003 में रिलीज हुई LOC करगिल (4 घंटे 7 मिनट) बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल है। वहीं राज कपूर की क्लासिक फिल्म मेरा नाम जोकर (4 घंटे 4 मिनट) दूसरी सबसे लंबी फिल्म मानी जाती है।
धुरंधर से पीछे रह गई ये फिल्में
रणवीर की इस स्पाई-थ्रिलर ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोधा अकबर (3 घंटे 34 मिनट) के रनटाइम को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (3 घंटे 20 मिनट), कभी खुशी कभी गम (3 घंटे 20 मिनट), एनिमल (3 घंटे 21 मिनट) और एमएस धोनी (3 घंटे 5 मिनट) का रनटाइम भी अब पीछे हो गया है।
रणवीर सिंह का स्टारडम फिर चमका
फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले रणवीर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही थीं, लेकिन धुरंधर से उनका स्टारडम एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म 22 से 24 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग कर सकती है। सभी कलाकारों के काम की सराहना की जा रही है।
यह फिल्म एक्शन, थ्रिल और इमोशन का दमदार मिश्रण पेश करती है, और शुरुआती संकेत बताते हैं कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर तय करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


