धमतरी: पुलिस चेकिंग के दौरान 35 किलोग्राम गांजा बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बोराई क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट बोराई में 4 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:30 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान कोरापुट (उड़ीसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही एक यात्री बस “नरेश” (क्र. नं. CG-07-E-4433) को रोका गया। बस में लोवर बर्थ क्रमांक 23 और 24 पर बैठी दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिनके पास तीन ट्रॉली बैग रखे हुए थे। संदेह होने पर दोनों महिलाओं को बस से उतारकर गवाहों की उपस्थिति में उनके बैग की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान तीन सूटकेस में कुल आठ बंडलों में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 35 किलो 783 ग्राम था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹17,89,150 (सत्रह लाख नवासी हजार एक सौ पचास रुपये) आंकी गई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया और दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना बोराई में धारा 20(B) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपियों के नाम:
- रेखा रानी (पति – अजय कश्यप, उम्र – 30 वर्ष), निवासी – वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट
- कोमल चौधरी (पति – चैतराम चौधरी, उम्र – 29 वर्ष), निवासी – दतिया, पोस्ट खामनी, जिला – नवरंगपुर (स्थायी पता – मथुरा, उत्तर प्रदेश)
पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



